पेटरवार प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष मुकेश कुमार महतो व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो के संयुक्त नेतृत्व में शुक्रवार को नवनियुक्त बीडीओ संतोष कुमार महतो एवं सीओ अशोक राम का स्वागत पौधा दे कर व शॉल ओढ़ा कर किया गया. बीस सूत्री अध्यक्ष श्री महतो ने कहा कि अब नये पदाधिकारियों के कार्य काल में लाभुकों के बीच आशा की नयी किरणे जगी है. पूरी उम्मीद है कि लाभुक व जनता को किसी कार्य के लिये कार्यालय का बार -बार चक्कर काटना नहीं पड़ेगा. आम जनता इस बात से खुश है कि नये पदाधिकारीगण के आने से नये सिरे से काम होगा. अधिकारियों ने कहा कि किसी भी कार्य को जन हित में पार दर्शिता के साथ ससमय करने का भरपूर प्रयास रहेगा. आम लोगों को किसी भी तरह की परेशानी हो तो वे तुरंत सीधे संपर्क करें. आपकी समस्या का त्वरित समाधान हो जायेगा. मौके पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष मनोहर मुर्मू, प्रखंड सचिव ललन सोनी, उपाध्यक्ष प्रकाश महतो, आसिफ अंसारी, मिडीया प्रभारी बिक्की महतो, अजित मुर्मू, कपिल महतो, मिथून महतो,दामोदर ठाकुर, अजित महतो, हाकिम अंसारी, दीपक महतो, शिवचरण महतो, देवेन्द्र महतो, लखु सिंह, पिकी देवी, बबीता देवी, जीतराम मरांडी, कपिलदेव महतो, किसुन कुमार, बुधन किस्कू, अशोक महतो, दिनेश कुमार, बिनोद महतो, अनुप सेठी, मधु महतो, रोहित केवट, मानिक केवट, टुनटुन जयसवाल आदि दर्जनों युवा ग्रामीण उपस्थित थे.
