भाजपा पेटरवार मंडल का बूथ सशक्तिकरण के निमित शक्तिकेंद्र संयोजक एवं बूथ अध्यक्षों के सत्यापन हेतु पेटरवार प्रखंड अध्यक्ष रविशंकर जयसवाल की  अध्यक्षता में एक संगठनात्मक बैठक रविवार को बुंडू पंचायत भवन में हुई. बैठक का आरम्भ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीन दयाल उपाध्याय के तस्वीर पर पुष्पार्चन कर किया गया. जिसमें मुख्य रूप से भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सह प्रवासी प्रभारी अर्जुन सिंह उपस्थित रहे. इस बैठक में बूथ सशक्तिकरण के लिए कई दृष्टिकोण से चर्चा किया गया. जिला उपाध्यक्ष अनिल स्वर्णकार, संजय सिन्हा, आसित बनर्जी, सेवा गंझु, अखिल मरांडी, लालमोहन नायक, ज्योतिलाल स्वर्णकार, बरखा तिवारी, मनोज शर्मा, बीरबल राम, सुरेश प्रसाद, नागेश्वर कुमार, चंद्रशेखर महतो, मनसा मरांडी, रामभरोश प्रसाद, दुखू बेदिया, रमेश कुमार मल्होत्रा, झरी तुरी, राहुल महतो सहित अन्य कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.