एन एच संख्या 23 पेटरवार बोकारो पथ पर गत देर रात्रि दो वाहनों की बीच हुई टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस की पीसीआर वैन से उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार में भर्ती कराया गया। जहां प्रभारी चिकित्सा डॉक्टर कुंदन राज ने प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया
