पेटरवार. पेटरवार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में प्लस टू उच्च विद्यालय पेटरवार के मैदान में रविवार को ललित प्रकाश व डॉ अमर कुमार श्रीवास्तव लीजेंड क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच पेटरवार लिजेंट्स और पेटरवार नाइट राइडर्स के बीच खेला गया. जिसमें नाइट राइडर्स ने पेटरवार लिजेंट्स को 9 रनों से पराजित कर टूर्नामेंट पर कब्जा जमा लिया. फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पेटरवार नाइट राइडर्स ने निर्धारित 12 ओवर में पांच विकेट खोकर 118 रन बनाए जबकि 118 रन का पीछा करने उतरी पेटरवार लिजेंट्स की टीम ने सभी विकेट खोकर 108 रन ही बना पाई. टूर्नामेंट में मैच ऑफ द सीरीज का खिताब कुंदन कुमार ने जबकि मैन ऑफ द मैच का खिताब जितेन्द्र कुमार ने हासिल किया.  टूर्नामेंट के समापन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि कौशल्या देवी, विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य प्रहलाद महतो, पेटरवार मुखिया दिनेश कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से विजेता और उप विजेता टीम के कैप्टन को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. इसके अलावे अन्य खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया. इस मौके पर ब्रजेश कुमार मिश्रा, संजय सिन्हा, पूर्व प्रमुख मनोज गुप्ता,  पूर्व मुखिया अजय कुमार सिंह, पंकज कुमार सिन्हा, शांतिलाल जैन, डॉ कुंदन राज, राधिका श्रीवास्तव, अमित रंजन, गोपाल प्रसाद, मुमताज अंसारी, मो एकराम, राजेन्द्र महतो, धनेश शर्मा, अनिल स्वर्णकार, मनोज कुमार, कुमार अनुज, जितेंद्र जैन, लालदेव महतो, संतोष जैन, कुल्लू देवी, महेंद्र अग्रवाल, पिंटू महतो, एसोसिएशन के अध्यक्ष संटू सिंह, सचिव मनीष प्रभाकर, कोषाध्यक्ष कुंदन सिंह, खेल प्रभारी अनुज सिंह, अंपायर प्रदीप उपाध्याय, मनीष महतो, गुड्डू सिंह सहित सहित काफी संख्या