झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला के नावाडीह प्रखंड से जे एम् रंगीला ने हीरामन महतो से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि उनका राशन कार्ड उनकी पत्नी के नाम से निर्गत है। जिसमे पाँच सदस्य का नाम जुड़ा हुआ है। जिसके लिए उन्हें पचास किलो आनाज मिलता है। पर आज कल तीन चार दिन पहले उनका अंगूठा मशीन में लगवा लिया गया और राशन नहीं दिया गया था क्योकि राशन नहीं आया था पर जब राशन आया तो उन्हें उसमे से एक-एक किलो कटौती कर राशन दिया गया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
