झारखण्ड राज्य के बोकारो ज़िला के पेटरवार प्रखंड से एन महतो ने बताया कि पेटरवार - तेनुघाट मुख्यपथ पर थाना क्षेत्र के चिनियागढ़ा के पास शनिवार को अपराह्न दो बाइक के बीच टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दूसरे बाइक पर सवार दंपत्ति घायल हो गए।घटनास्थल से 108 एम्बुलेंस द्वारा मृतक व घायलों को पेटरवार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया। चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर चिकित्सा हेतु बोकारो सदर अस्पताल भेज दिया गया