गोमिया के विधायक डॉ लम्बोदर महतो ने मंगलवार को हाथी द्वारा कुचलने से हुई मौत के आश्रित नेपाल महतो को वन विभाग प्रदत चार लाख रुपये का चेक दिया । मालूम हो कि वर्ष अगस्त 2020 में गोमिया प्रखंड के ग्राम होन्हे निवासी कजरु महतो के पत्नी तिलवा देवी 45 वर्ष जंगल मे खुखण्डी उठाने के क्रममे हाथी द्वारा कुच लने से ईलाज क्रम मौत हो गयी थी । मृतक आश्रित नेपाल महतो ने बताया कि गोमिया विधायक डॉ लम्बोदर महतो की पहल से वन विभाग द्वारा चार लाख का मुआवजा मिला । मौके पर गोमिया केरेंजर शंकर पासवान, बानेश्वर महतो, बबलू तिवारी, जगदेव महतो सहित कई लोग शामिलरहे ।
