झारखंड राज्य के बोकारो ज़िला के पेटरवार प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता एन महतो ने भुनेश्वर करमाली से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि पंचायत का मुखिया ईमानदार,कर्मठ और निष्पक्ष होना चाहिए। मुखिया को कोई भी कार्य किसी के बहकावे में आ कर नहीं करना चाहिए।मुखिया को ईमानदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करना चाहिए।मुखिया को ऐसा होना चाहिए कि योजनाओं का लाभ धरातल पर उतारे और जनता अपने अधिकारों से वंचित ना रहे।ऐसा ही मुखिया पंचायत को विकास की ओर अग्रसर करता है।लेकिन हमारे राज्य में अधिकतर पंचायत ऐसे हैं,जहाँ योजनाओं में केवल भ्र्ष्टाचार व्याप्त है।
