कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र पर आजीविका महिला ग्राम संगठन कार्यालय का उद्घाटन किया गया। जिसके बाद महिलाओं का समूह भी बनाया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। झारखंड राज्य के बोकारो जिले के नावाडीह से निर्मल महतो ने बताते है कि नावाडीह प्रखंड के कोदवाडी स्थित कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र में मंगलवार को भलमारा आजीविका महिला ग्राम संगठन कार्यालय का उद्घाटन प्रमुख पूनम देवी की अध्यक्षता में हुई। पूनम देवी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं का अनुशासन में रहना शोषण के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देता है। समूह के सभी सदस्यों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बनना समय की मांग है। समूह महिलाओं को स्वावालंबी बनने में वरदान साबित हो रहा हैं। उन्होंने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही। कहा कि आर्थिक रुप से सुदृढ़ होने पर भी समाज व परिवार का समुचित विकास संभव हैं। सरकार महिलाओं के उत्थान को कई योजनाएं चला रही हैं। उसका भरपूर लाभ उठाने का काम करें। कार्यक्रम में 14 महिला ग्रुप को बनाकर एक ग्राम संगठन बनाया गया है, जिसमें सावित्री देवी को अध्यक्ष, बबली कुमारी सचिव, लीला कुमारी कोषाध्यक्ष व अंजू देवी को लेखपाल बनाया गया है। मौके पर मुखिया देवानंद महतो, रंजू मंडल, पुष्पा कुमारी, देवंती देवी, लीलावती देवी सरोजनी देवी, हीरामनी देवी, बसंती देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।