झारखण्ड राज्य जिला हजारीबाग से मोहम्मद असरार अंसारी जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि लगभग एक माह से मनरेगा कर्मी ,राजस्व कर्मी व पारा शिक्षकों का अपनी -अपनी मांगो को लेकर आंदोलन चल रहा है।पर सरकार इनकी मांगो पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। सरकार को इनकी उचित मांगो पर जरूर विचार करना चाहिए। मनरेगा ,राजस्व कर्मी व पारा शिक्षकों को भी सवैधानिक तरीके से आंदोलन करने का अधिकार है। लेकिन इस तरह से लगातार आंदोलन व हड़ताल पर चले जाने से कामकाज व विकास प्रभावित हुआ है। देश ,समाज व राज्य का काफी नुकसान हुआ है ऐसे में चाहिए कि सरकार इनकी मांगों पर ध्यान दे ताकि मनरेगा कर्मी ,राजस्व कर्मी व पारा शिक्षक अपने -अपने कामों में लौट सके।
