राज्य झारखण्ड जिला गिरिडीह के प्रखंड जमुआ से शिव चरण वर्मा जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि जमुआ प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जितने भी स्वास्थ्य कर्मी है सभी डेपुटेशन पर नियुक्त है।यहाँ पर ना ही कम्पाउंडर है ना ही ड्रेसर है और ना ही कोई बढ़िया स्टाफ है। यहाँ पर आउटसोर्सिंग के स्टाफ जैसे की ड्राईवर यहाँ पर कम्पाउंडर,ड्रेसर और डॉक्टर का कार्य करते है।ऐसे में चिकित्सा सुविधा कैसे सुधर सकती है कैसे लोगो का स्वास्थ्य बढ़िया रह सकता है।सरकार स्वास्थ्य सम्बन्धी जितनी भी घोषणाएं करती है वह जमुआ में नदारद है।दूसरी तफ़ा आजकल स्वास्थ्य सुविधाएं इतनी महंगी हो गयी है की वह गरीबो के बस की बात नहीं है।ऐसे में सरकार को इन समस्याओ पर ध्यान देना चाहिए
