प्रखंड कसमार ,जिला बोकारो से कमलेश जैसवाल ने मोबाइल वाणी को बताया कि कसमार थाना द्वारा तीन कोनिया चौक कसमार पर दो पहिया वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बिना हेलमेट तथा गाड़ी की कागजात नहीं रखने वाले कुल 13 मोटरसाईकिल पकड़े गए। इस वाहन चेकिंग अभियान की अगुवाई कसमार थाना के राजकिशोर यादव ने की।