नरेश महतो,जिला बोकारो के चंद्रपुरा प्रखंड से मोबाइल वाणी के माध्यम से कहना चाहते है कि वसंत पूजा के अवसर पर विद्यालय में निःशुल्क होगी नामांकन।चंद्रपुरा प्रखंड स्थित नर्रा त्रिगुणायत स्मारक उच्य विद्यालय नर्रा में वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर निःशुल्क नामांकन की घोषणा की गयी है.यह जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया की इस विद्यालय में अनुभवी शिक्षको द्वारा शिक्षा दी जाती है साथ ही विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर चलाने की भी व्यवस्था की गई है ताकि उच्य शिक्षा प्राप्त कर छात्र-छात्राएं तकनीकी ज्ञान प्राप्त कर सके एवम अच्छे अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रौशन करे।गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलने की वजह से बीते वर्ष 2015-16 में त्रिगुणायत स्मारक उच्य विद्यालय नर्रा से चार छात्र जिले में प्रथम स्थान पाए थे और नब्बे प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए थे।
