Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मीणा कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि गर्भवती महिलाओं को इधर उधर से दवाई नहीं लेनी चाहिए। जब भी दवा लेनी हो तो चिकित्सक से सलाह ले कर ही लेनी चाहिए

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मीणा देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बता रही है कि अगर कोई भी महिला गर्भवती होती है, तो उसे किसी प्रकार की सही जानकारी नहीं मिल पाती है। साथ ही घर के सदस्यों के द्वारा कोई भी जानकारी नहीं दी जाती है। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिला को हर तरह की जानकारी मिलनी चाहिए। जिससे की वह अपने बच्चे को जन्म दे सके। साथ ही पति का भी इसमें पूर्ण रूप से साथ होना चाहिए

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से खुसबू कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि गर्भवती महिला को हमेशा अपने नजदीकी अस्पताल जाकर सलाह लेनी चाहिए। साथ ही आगे चलकर और बच्चा बंद करवाती है तो उसके लिए भी सलाह लेकर उपाय करें अन्यथा उन्हें किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना न करना पड़े।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के खालिसपुर से नीतू कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि जिस महिलाओं का ऑपरेशन होता है, वह महिला घरों में भी आकर काम करती है। उन्होंने यह भी बताया कि इस स्थिति में पति का सहयोग होना बहुत ही जरुरी होता है।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मीरा देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि जब महिला गर्भवती होती है, तो घर के परिवारों के द्वारा सही सलाह नहीं मिल पाती है। जिससे की वह अपना ख्याल सही से नहीं रख पाती है। उन्होंने बताया कि गर्भावस्था के दौरान महिला को सबसे ज्यादा परिवारों की देखभाल और डॉक्टर की सलाह काम आती है। उन्होंने यह भी बताया कि गर्भ के दौरान महिला डॉक्टर से बिना सलाह लिए दवाई खाती है, तो उन्हें बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ जाता है। इसलिए गर्भ के दौरान महिला को परिवार का पूरा सहयोग मिलना चाहिए

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से नम्रता कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि गर्भवती महिलाओं को हर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वह यह भी कहती हैं कि गर्भवती महिला को सही सुझाव न मिलने से बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि घर के सदस्य या पति भी साथ नहीं देते हैं। इसलिए गर्भवती महिला का पूर्ण रूप से ध्यान देना चाहिए। जिससे की उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या न हो पाए

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के सरायरंजन से रेखा कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि महिला को अस्पताल जाना हो तो वो ही अपने पति से कहती हैं। अगर पति के द्वारा कहा जाए तो आस पास के समाज मजाक बनाने लगते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर पति अपनी पत्नी की घरों के काम में सहायता करता है, तो समाज के लोग मजाक बनाने लगते हैं

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के ग्राम खालिसपुर से शारिता देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बता रही हैं कि पति कभी भी अपनी पत्नी का साथ नहीं देते। क्योकि अगर वह साथ देते हैं, तो समाज में उनका मजाक बनाया जाता है। उन्होंने यह कहा कि परिवार नियोजन से संबंधित औरतों को ही आगे आना पड़ता है उन्हें दवाई खानी पड़ती है और घर का सारा काम भी करना पड़ता है मर्द के लिए आसान है पर औरतों के लिए ये सब मुश्किल है

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से अर्चना कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से तन मन और हम कार्यक्रम से संबंधित यह बताती हैं कि अगर कोई महिला गर्भवती होती है, तो अस्पताल ले जाना, दवाई लाना यह महिला खुद से करती हैं। उन्होंने बताया कि पति कभी भी अपनी पत्नी का साथ नहीं देते। क्योकि अगर वह साथ देते हैं, तो समाज में उनका मजाक बनाया जाता है। उन्होंने यह कहा कि परिवार नियोजन से संबंधित औरतों को ही आगे आना पड़ता है। यहाँ तक की वह आंगनबाड़ी केंद्र में भी इसके बारे में जानने की कोशिश करती हैं, तो उन्हें पूर्ण जानकारी नहीं मिल पति है