Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

जितवारिया गांव में एक साथ 5 घरों में चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला की कल्याणपुर थाना क्षेत्र के जितवरिया गांव में बीते माह एक साथ पांच घर में चोरी के मामले में स्थानीय थाना अध्यक्ष राजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने गुप्त सूचना व वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर छापामारी कर तीन चोरी के मामले में तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया है ।जिसका पहचान मुजफ्फरपुर जिले के बियर थाना क्षेत्र के बरगआउ गांव के भोला कुमार ,मोहम्मद मुमताज, मोहम्मद हाफीज के रूप मे हुई है।इस संबंध में थाना अध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पटोरी प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को तिन पंचायत में होगा उपचुनाव,प्रशासनिक तैयारी पूरी जमकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के पटोरी प्रखंड क्षेत्र के 3 पंचायत में रिक्त 3पद के लिए गुरुवार को मत डाला जाएगा । पटोरी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी शिव शंकर राय ने बताया कि दक्षिणी धमौन पंचायत के वार्ड संख्या 10 में वार्ड सदस्य, तारा धमौन पंचायत के वार्ड संख्या 10 में पंच पद एवं रुपौली पंचायत के वार्ड संख्या 7 में पंच पद के लिए मतदान डाला जायेगा.इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के जितवारपुर प्रखण्ड के पंचायत बिशनपुर से भोला शाह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उनके पिता का दक्षिण बिहार के ग्रामीण बैंक में खाता था। पिता का देहांत 2019 में हो चूका है, बैंक में उनका डेथ सर्टिफिकेट भी जमा किया जा चूका है लेकिन अभी तक उनका केसीसी क्लोज नहीं किया गया है। इसके लिए उन्हें सहायता चाहिए

बिहार राज्य के समस्तीपुर ज़िला के जितवारपुर प्रखंड से रामजी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि उनके क्षेत्र में मनरेगा के तहत काम नहीं हो रहा है। उनका जॉब कार्ड वार्ड मेंबर और मुखिया रख लिए है। पेंशन में महीना का 400 रूपए मिलता है जो पर्याप्त नहीं है

बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर के प्रखंड जितवारपुर से राम जी सदा मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है है की अभी धनलगी का काम हो रहा है ,चारो तरफ पानी फैला हुआ है। काम नहीं मिल रहा है कौन सा काम कर जीवनयापन किया जाय.रोजगार दिलाया जाय मोबाइल वाणी की तरफ से।

समस्तीपुर प्रखंड के जितवारपुर एसबीआई शाखा से तीन अपराधियों ने 5.29लाख रुपए लूट कर फरार हो गए

घटना जितवारपुर निजामत की है, राजा महतो नाम का व्यक्ति अपने बूढ़ी मा गूंगी बहन एवं बच्चो के साथ लाचार परिस्थिति में धरना प्रदर्शन देने के लिए मजबूर है।घटना मार्च 2020 की है जब लाल बाबू रॉय के द्वारा राजा महतो की जमीन पर कब्जा कर लिया गया, साथ ही उसके पूरे परिवार को घर से बेघर कर दिया, दस महीनों से सड़क किनारे अपना जीवन का गुजारा करने के लिए मजबूर है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा को जितवारपुर से हटाकर मुख्य शाखा के साथ मिलाने को लेकर महागठबंधन संघर्ष समिति का आंदोलन सातवें दिन भी जारी | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।  समस्तीपुर : सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया की समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर स्थित शाखा को जितवारपुर से हटा कर मुख्य शाखा के साथ मर्ज किए जानेे निर्णय के खिलाफ "महागठबंधन संघर्ष समिति" के बैनर तले समस्तीपुर कॉलेज परिसर में "अनिश्चितकालीन धरना सह सत्याग्रह" आज रविवार को सातवें दिन भी जारी रहा। महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज की प्राचार्या तथा बैंक प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। अपने सम्बोधन के क्रम में विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि आंदोलनकारियों की मांगे जायज है, लेकिन जिला प्रशासन, कॉलेज प्रशासन तथा बैंक प्रशासन द्वारा वार्ता के लिए समुचित पहल नहीं किया जाना बेहद निराशाजनक व दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होने आंदोलनकारियों की सुरक्षा हेतु आंदोलन स्थल पर दंडाधिकारी व पुलिस बल को प्रतिनियुक्त करने तथा वार्ता हेतु समुचित पहल करने की मांग प्रशासन से की। मौके पर स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, युवा राजद प्रदेश महासचिव पप्पू यादव, महागठबंधन संघर्ष समिति के संयोजक सह माकपा के अंचल मंत्री उपेन्द्र राय, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष डोमन राय सहित महागठबंधन के सैकड़ों कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे।