विद्यापतिनगर। लोकसभा चुनाव की जारी तैयारियों के बीच डीएम योगेंद्र सिंह, व एसपी विनय तिवारी ने गुरुवार को एसडीएम, एसडीपीओ व अधिकारियों के साथ विद्यापतिनगर पहुंच कर समस्तीपुर- बेगूसराय सीमा शेरपुर एवं वाजिदपुर का निरीक्षण किया। उजियापुर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले विद्यापतिनगर के इलाकों में 13 मई को मतदान होना है। इसके मद्देनजर डीएम ने तैयारियां तेज कर दी है। इसी क्रम में डीएम गुरुवार को विद्यापतिनगर पहुंचे। उन्होंने इस दौरान सिमा से अपराधियों के आवाजाही पर रोक लगाने, अपराधियों और शराब माफियाओं को गिरफ्तार करने, अवैध कैश के लेनदेन पर नजर रखने का आदेश दिया। डीएम-एसपी और अधिकारियों के साथ सुरक्षा के मुद्दे पर विचार विमर्श किया। उन्होंने वाहन जांच, अवैध शराब, अवैध कैश की जब्ती आदि के संबंध में अबतक की गई कार्रवाई का भी जाएजा लिया। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश भी दिया। डीएम ने बीडीओ, सीओ और थानाध्यक्ष को आपसी समन्वय बना कर लगातार वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। डीएम ने प्रखंड के सुदूर इलाकों का भ्रमण कर विधि व्यवस्था और यातायात व्यवस्था का अवलोकन किया। इस मौके पर एसडीएम प्रियंका कुमारी, एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा, बीडीओ महताब अंसारी, सीओ कुमार हर्ष, थानाध्यक्ष फिरोज आलम सहित अन्य पदाधिकारी व पुलिस बल मौजूद थे।