विद्यापतिनगर। लोकसभा निर्वाचन 2024 की आचार संहिता लागू होते ही प्रखंड क्षेत्र में रविवार को प्रखंड प्रशासन द्वारा युद्धस्तर पर अभियान चलाकर विद्युत पोल व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगे राजनैतिक दलों के होर्डिग-झंडे व बैनर उतरवाए गए थे। जिसके बाद दीवार पुतवाने का कार्य आरंभ किया गया।अंचलाधिकारी कुमार हर्ष ने कर्मचारियों से मुख्य मार्ग विद्यापतिधाम, राजाचौक, ब्लॉक रोड व वाजिदपुर जाने वाले मार्ग से पोस्टर, बैनर हटवाए तथा दीवारों पर लिखे राजनैतिक पार्टियों की वाल पेंटिग को भी पुतवा दिया। उन्होंने हलका कर्मचारियों को भी निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्र मे निगाह बनाए रखें व राजनैतिक पाíटयों से संबधित होडिंग, पोस्टर बैनर एवं वाल पेंटिग न होने दें। किसी भी राजनैतिक पार्टी के कार्यकर्ता बिना किसी अनुमति के कार्यक्रम अथवा सभा करते हुए पाए गए तो आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।