कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी थाना क्षेत्र के सोरमार पंचायत अंतर्गत श्रीनाथ पारण गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में राजगीर साहनी के 40 वर्षीय पुत्र नरेश सहनी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर में भर्ती कराया गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया है।
