कल्याणपुर प्रखंड में दर्जनों से अधिक जगहों पर धड़ल्ले से अवैध आरा मिल का संचालन किया जा रहा है।बताया जाता है की अवैध आरा मिल के संचालन से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है।अवैध आरा मिल संचालक धड़ल्ले से लकड़ीयों का अवैध पातन करते है।वही हरे लकड़ी की भी कटाई तेजी से जारी है।जानकारी के अनुसार बिना अनुमति के अवैध आरा मिलों की भरमार दिनो दिन बढ़ता ही जा रहा है।लेकिन इसके बाबजूद वन विभाग के द्वारा इनके विरुद्ध कारवाई नही की जा रही है।बताया गया है की क्षेत्र के कलौंजर ,चकमेहसी,मालीनगर, मोहनपुर, नामापुर, नामापुर दरियापार , सोरमार,सैदपुर आदि जगहों पर अवैध आरा मिल का संचालन हो रहा है।लेकिन वन विभाग मौन है।