समस्तीपुर जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह ने समस्तीपुर में हो रहे कई निर्माण कार्यों के समीक्षा के लिए किया क्षेत्र भ्रमण। क्षेत्र भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा छात्रावास राज्य स्कीम मद से खानपुर प्रखंड के खानपुर उत्तर पंचायत के रंजीतपुर मौजा में बनने वाले अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के 100 बेड के राजकीय अंबेडकर कल्याण छात्रावास के लिए चिन्हित एवम स्वीकृत भूमि का निरीक्षण किया। इसी दौरान जिला पदाधिकारी को उपस्थित जिला कल्याण पदाधिकारी के द्वारा बताया गया की इस छात्रावास से निकटतम विद्यालय उच्च माध्यमिक विद्यालय शिरोपट्टी खतुआहा है जहां छात्र अध्ययन करने जायेंगे। उपस्थित लोगों से बात करते हुए जिलाधिकारी ने खेती, सिंचाई इत्यादि की भी जानकारी स्थानीय लोगों से ली। इसके बाद जिलाधिकारी के द्वारा शिवाजीनगर प्रखंड ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल रोसरा के अधीन नाबार्ड योजना के अंतर्गत बागमती नदी पर हसोनपुर बालीपुर पथ में निर्मित आरसीसी पूल के पहुंच पथ के बाधित निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल रोसरा के कार्यपालक अभियंता ने कार्य बाधित होने का कारण निर्माण क्षेत्र के बीच निजी जमीन का आना बताया गया। पहुंच पथ के आरेखन पर पड़ने वाली निजी भूमि के रैयतदारों को मुआवजा देना निर्देश जिला पदाधिकारी के द्वारा दिया गया। जिला पदाधिकारी के द्वारा हर हाल में 31 दिसंबर 2023 तक पहुंच पथ का निर्माण पूर्ण कराने का निर्देश कार्यपालक अभियंता को दिया गया। क्षेत्र भ्रमण के आखिरी पड़ाव में जिला पदाधिकारी द्वारा उच्च माध्यमिक विद्यालय हंसोपुर का निरीक्षण किया गया। यह विद्यालय कक्ष 9 से 12 तक संचालित है। निरीक्षण के समय विद्यालय में प्रथम सावधिक परीक्षा चल रही थी। कुछ वर्गों में कक्षाएं संचालित हो रही थी। जिला पदाधिकारी के द्वारा हिंदी कक्षा में पढ़ाए जा रहे मल्लिक मोहम्मद जायसी के बारे में छात्राओं से प्रश्न उत्तर किया इसी क्रम मे छात्रा सुभद्रा कुमारी चौहान के द्वारा कविता पाठ किया गया जिला पदाधिकारी ने प्रधानाध्यापक से विद्यालय के समस्याओं एवम उपलब्धियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
