विद्यापतिनगर प्रखंड से होकर गुजरने वाली एनएच 122बी के निर्माण कार्य में लगे ठेकेदारों एवं कर्मियों के द्वारा सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही बरती जा रही है, जो बड़ी दुर्घटना को निमंत्रण दे रही हैं। विगत कई महीनों से प्रारंभ किए गए इस निर्माण कार्य को लेकर निर्माण एजेंसियों द्वारा सड़क के दोनों और मिट्टी कटी गई है तथा उसके स्थान पर नई मिट्टियां डाली जा रही है, परंतु अधिकांश स्थानों पर पुरानी सड़क से ठीक सटाकर मिट्टी काट ली गई है, परन्तु वहां दोबारा मिट्टी नहीं डाले जाने से आए दिन छोटी मोटी दुर्घटनाएं होती रहती है। ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
