बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से राजकुमार ठाकुर कहते हैं कि बेतहाशा गर्मी व वर्षाके अभाव में लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। वहीं भूजल का स्तर अबतक के अपने सबसे निचलेस्तर पर पहुंच गया है।वर्षा के दिनों में अमूमन 6-7 फीट पर रहने वाला भूजल स्तर वर्तमान में 33 फीट नीचे पहुंच गया है। यह हालात नदी किनारे व आसपास बसे लोगों के साथ है। नदी से दूरीवाले स्थलों पर यह दायरा 40 फीट से उपर तक पहुंच ने की संभावना है। बीते चार वर्षो में यह पहला मौका है जब भूजल स्तर इतना नीचे गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
