बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से राजकुमार ठाकुर कहते हैं कि समस्तीपुर जिले में औषधि नियंत्रण प्रशासन की दवा दुकानों में जांच व छापेमारी जारी है। इससे दवा दुकानों में मिल रही गड़बड़ियां एवं अनियमितता के कारण कार्रवाई का सिलसिला भी जारी है। अब जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित चार दवा दुकानों का लाइसेंस निलंबित किया गया, वहीं दो दवा दुकानों के संचालक से जवाब तलब किया गया है।त अवधि में दवा दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। इस संबंध में सहायक औषधि नियंत्रक नीलिमा कुमारी ने बताया कि विभिन्न दवा दुकानों की जांच पड़ताल के बाद मिली गड़बड़ी के कारण चार दुकानों का लाइसेंस निलंबित किया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
