बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर भारद्वाज ने बताया की विद्यापतिनगर स्थानीय थाना परिसर में हर शनिवार को लगने वाले जनता दरबार में लोग छोटे-छोटे भूमि विवाद से संबंधित मामलों का निपटारा करने आते हैं। इसके तहत शनिवार को जिला प्रशासन के निर्देश पर शनिवार को राजस्व पदाधिकारी वागीशा प्रियदर्शी एवं थानाध्यक्ष फिरोज आलम के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से भूमि विवाद को लेकर लोग पहुंचे थे। इस दौरान मऊ धनेशपुर दक्षिण, सिमरी, साहिट, हरपुर बोचहा आदि गांवों से कुल तीन मामले आए। जिसमें दो मामलों को दोनों पक्षों द्वारा आपसी सहमति से निष्पादन किया गया। ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
