विद्यापतिनगर नेशनल फैक्टर वार्न डीजिज कंट्रोल प्रोग्राम के तहत प्रखंड के शेरपुर पंचायत में गुरुवार की रात स्वास्थ्य विभाग की ओर से कैंप लगा कर दो दिनों में 255 लोगों का फाइलेरिया की जांच की। बीसीएम विणा कुमारी ने बताया कि 24 जून तक शेरपुर और गढ़सिसई पंचायत के सेंटरों पर फाइलेरिया की जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट जिले को भेजी जाएगी। दोनों केन्द्रों पर तीन-तीन सौ लोगों की जांच करने का लक्ष्य दिया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
