बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर भारद्वाज ने बताया की विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के साहिट पंचायत के वार्ड संख्या 10 निवासी रविंद्र ठाकुर के घर में 10 नंबर डाला की ओर से तेज रफ्तार में ओवरलोड मिट्टी से लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर घर में घुस गया , जिससे घर का दीवार बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया । वहीं घर में सोए रविंद्र ठाकुर के पुत्र बिट्टू कुमार बाल-बाल बचा लेकिन दीवार गिरने के क्रम में बिट्टू को गहरी चोट आई ।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।