बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर भारद्वाज ने बताया की विद्यापतिनगर प्रखंड के कई स्थानों पर बुधवार को नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं एवं बुजुर्गों ने शिरकत कर योग के गुर सीखे। प्रखंड के सिमरी पंचायत के विमलेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में बीजेपी जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह की अगुवाई में योग शिविर लगाया गया, योग शिविर में उपस्थित आम जनों को संबोधित करते हुए बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने योग से होने वाले लाभों से लोगों को अवगत कराया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
