विद्यापतिनगर। प्रखंड क्षेत्र के सिमरी से मनियारपुर को जोड़ने वाली सड़क का हाल बेहाल हैं। नेता और अधिकारी की उदासीनता और लापरवाही के कारण सड़क की स्थिति काफी जर्जर और बदहाल हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इन सड़कों पर हुए गड्ढे पर हल्के-फुल्के बारिश में भी सड़क तालाब में तब्दील हो जाती हैं। मरम्मत के नाम पर सिर्फ आश्वासन दिया जाता हैं। मरम्मत के अभाव से सड़कों का हाल बुरा है। गली-मुहल्ले की रोड हो या मुख्य मार्ग सब एक जैसा हैं। प्रखंड क्षेत्र की सडके अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। बारिश में पूरी सड़क पानी से भर जाती हैं। जिससे लोग दुर्घटना के शिकार होते रहते हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
