विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के शेरपुर दियारा निवासी एक किशोर विगत 4 दिनों से गुमशुदा है, गुमशुदा बालक की तलाश परिजनों द्वारा की जा रही है, परंतु पुत्र का कोई सुराग नहीं मिलने पर माता-पिता का रो रो कर बुरा हाल है। इस संबंध में लापता किशोर के पिता सुबोध कुमार राय ने विद्यापतिनगर थाना में एक आवेदन देकर अपने पुत्र कृष्ण कुमार (16 वर्ष) के लापता होने की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
