जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहिउद्दीन नगर का एसडीएम सुश्री निशिकांत ने निरीक्षण किया इस दौरान एसडीएम के द्वारा आउटडोर ,प्रसव कक्ष सहित सरकार द्वारा मरीजों को प्रदत्त विभिन्न सुविधाओं की जांच करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया इस दौरान एसडीएम के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सीएचसी मोहिउद्दीन नगर के परिसर में पौधारोपण करते हुए लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया इस मौके पर अंचलाधिकारी प्रमोद कुमार रंजन, प्रखंड विकास पदाधिकारी ओम प्रकाश चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजन कुमार स्वास्थ्य प्रबंधक सुमन कुमार के साथ अन्य लोग मौजूद थे।
