बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता संजय कुमार बबलू ने बताया की आशा सेवा संस्थान एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मंडल कारा समस्तीपुर में पर्यावरण जागरूकता कार्यशाला सह पौधारोपण कार्यक्रम का अयोजन किया और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल कारा अधीक्षक प्रशांत कुमार ओझा ने किया।मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार समस्तीपुर श्री संदीप कुमार मिश्र ने भाग लिया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की आज समूचा विश्व पर्यावरण दिवस मना रहा है। पर्यावरण संरक्षण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। वनस्पति हमारे पर्यावरण का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है। पौधे ही हैं जो हमें प्राणवायु प्रदान करते हैं। सूर्य के ताप से हमारा संरक्षण कर हमें शीतलता प्रदान करते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
