विद्यापतिनगर। प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर गुरूवार को पोशाक राशि का वितरण किया गया। बढ़ौना पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 62, पर 38 बच्चे को, 160 पर 35 एवं 161 पर 34 बच्चों के बीच चार /चार सौ रुपये पोशाक राशि का वितरण उपप्रमुख मृत्युंजय कुमार एवं एलएस चन्द्र किरण ने संयुक्त रूप से राशि का वितरण किया। पोशाक राशि वितरण के दौरान उपप्रमुख ने कहा कि सरकार द्वारा भेजा गया पोशाक राशि का वितरण प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आप लोग अपने बच्चों को प्रतिदिन आंगनबाड़ी केन्द्र भेजे। उन्होंने प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष से भी अनुरोध किया कि आप सभी मुखियागण अभिभावकों को प्रेरित करें। ताकि आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चे नियमित जाएं। उन्होंने कहा कि जब बच्चे नियमित केंद्र पर जाएंगे तो नौनिहालों को स्कूल पूर्व बेहतर शिक्षा दी जा सकेगी। सरकार गरीबों के बच्चों को स्कूल जाने के पहले ही शिक्षा देने के लिए काफी तत्पर है। महिलाओं को भी आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से सहायता कर रही है। बस आवश्यकता है सभी लोग अपने बच्चों को केन्द्र पर नियमित भेजें। मौके पर सेविका प्रीति कुमार, ललित कुमारी पूनम कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।