बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से माला कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से तन मन और हम कार्यक्रम के माध्यम से प्रियंका कुमारी से साक्षात्कार किया। जिसमे प्रियंका कुमारी ने बताया जब भी उन्हें माहवारी आता है, तो उन्हें बहुत ही समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिसके चलते उनकी शिक्षा पर बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ता है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पूजा पाठ में भी शामिल नहीं किया जाता है। जिसके चलते उन्हें बहुत ही बुरा लगता है