शराब तस्करी एवं अपराध नियंत्रण को लेकर कल्याणपुर बस्ती में पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बस्ती में वॉटरवेज बांध के नज़दीक राष्ट्रीय राजमार्ग 122b पर अपराध नियंत्रण एवं शराब तस्करी पर नकेल कसने को लेकर मोहिउद्दीन नगर पुलिस ने पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में सघन बाइक चेकिंग अभियान चलाया जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि थाना अध्यक्ष उमेश कुमार पासवान के निर्देश पर उनके द्वारा दर्जनों वाहनों की जांच की गई लेकिन कोई भी आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं की गई।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें