बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के सारनपुर प्रखंड से नम्रता मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि लड़कियों को कभी भी कम उम्र में विवाह नहीं करवानी चाहिए। क्योंकि ऐसा करने पर उसके मानसिक और शारीरिक पर बहुत ही बुरा असर होता है। उन्होंने कहा कि इसका दोष केवल माता पिता को जाता है। साथ ही लड़की के कम उम्र में विवाह होने के बाद घर की सारी जिम्मेदारियाँ आ जाती है, जिसके चलते लड़की को समझ न आने पर उसे परेशानियाँ झेलनी पड़ती है। उन्होंने बताया कि हमें अपनी बेटी को अच्छे से शिक्षित करनी चाहिए और लड़की की सही उम्र होने पर ही विवाह करवानी चाहिए। जिससे की वह अपने परिवार को सही से देख सके