विद्यापतिनगर भूमि विवाद के निपटारे के लिए शनिवार को स्थानीय थाना में जनता दरबार लगाया गया। जनता दरबार में फरियादी जमीन संबंधी विवादों को सुलझाने थाना पहुंचे थे। थाने में प्रत्येक शनिवार को जनता दरबार लगाया जाता है। इस दौरान जनता दरबार में कुल पांच जमीन विवाद के मामले आए, जिसमें आन द स्पाट तीन मामले का निष्पादन किया गया। वहीं दो मामलों में सुनवाई की अगली तिथि शनिवार को दी गई। थानाध्यक्ष प्रसुनजय कुमार एवं अंचल अधिकारी अजय कुमार व राजस्व कर्मचारी गोपाल गिरधारी की मौजूदगी में लगाए गए जनता दरबार में थाना क्षेत्र के कई लोग अपनी-अपनी जमीन से संबंधित समस्याओं के लेकर पहुंचे थे। दो मामले में पर्याप्त साक्ष्य नहीं रहने के कारण मामले की सुनवाई अगले शनिवार को दी गई। पूर्व में दोनों पक्षों को नोटिस भेजकर ससमय उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।