विद्यापतिनगर प्रशासनिक उपेक्षा और राजनेताओं की इच्छाशक्ति की कमी के कारण कष्टहारा मोड़ से मड़वा पंचायत होते हुए शेरपुर तक जाने वाली चिंगिया बांध वाली सड़क अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। कई गांवों को जोड़ने वाली इस सड़क से प्रतिदिन सैकड़ों लोग सफर करते हैं। दिनभर वाहनों की आवाजाही लगी रहती है। फिर भी किसी को इसकी सुध लेने की फुर्सत नहीं है। सड़क में जगह-जगह बने गड्ढे व उबड़-खाबड़ सड़क इसकी जर्जरता बयां करती है। सड़क जर्जर होने के कारण दोपहिया व छोटे वाहन चालकों को तो भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके चलते इस मार्ग में अक्सर हादसे भी होते रहते हैं। जिससे होकर निकलना राहगीरों को मुश्किल हो जाता है। अब तो हालत यह है कि भाड़े के वाहन भी इस मार्ग से जाने को कतराते हैं। अभिभावक अपने बच्चे को इस सड़क से होकर स्कूल भेजने में भी डरते हैं पता नहीं कब हादसा हो जाए। ऐसा नहीं है कि क्षेत्र के लोगों ने इस सड़क के पुनर्निर्माण की माग जोर-शोर से नहीं की लेकिन उनकी आवाज सुननेवाला शायद कोई नहीं है।खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें।
