विद्यापतिनगर प्रखंड के गढ़सिसई पंचायत अंतर्गत धमनी जाने वाली सड़क काफी जर्जर है। जिससे राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां की बड़ी आबादी को मुख्यालय स्थित विद्यापति बाजार पहुंचने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद भी 5 वर्षो से उपेक्षित है। रोड की कुल लंबाई 200 मीटर है। जिसमें पुलिया के पास सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बनी हुई है। जिससे साइकिल व बाइक सवार व्यक्तियों को काफी कठिनाइयां होती है। लोगों को प्रत्येक दिन बाजार आने के लिए इसी सड़क से आना जाना पड़ता है। कई किसान सब्जियां लेकर बाजार इसी रास्ते से आते हैं। बार-बार सब्जी का बोझ गड्ढे में खिसकने के कारण गिर जाता है। इसके अलावा पैदल चलने वालों को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। सड़क की हालत बद से बदतर होती जा रही है। इस रास्ते से कोई भी चार पहिया वाहन नहीं चल पाता है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।