विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय महादेव स्थान के प्रांगण में शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक रमेश रजक ने किया। सभा को संबोधित करते हुए श्री रजक ने कहा की यह कार्यक्रम मुख्यतः कक्षा एक के छात्रों के अभिभावकों के लिए रखा गया है। इस कार्यक्रम के तहत बच्चों के शैक्षणिक गतिविधि के माध्यम से बच्चों के शैक्षिक स्तर को सुधार करने का प्रयास विद्यालय के शिक्षक कर रहे हैं। इस अवसर पर उपस्थित सभी अभिभावकों को विद्यालय शैक्षणिक व्यवस्था, पुस्तकालय, चिल्ड्रेन कीट को दिखाया गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
