बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता एम.डी एजाज ने मोहम्मद सैफ खान से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की कोरोना काल में शिक्षण संस्थान बंद रहने के कारण हमारी पढ़ाई बंद हो गई थी। कुछ समय बाद ऑनलाइन क्लास की जानकारी मिली। लेकिन स्मार्ट फोन के अभाव में पढ़ाई शुरू नहीं हो पाई। जिसके कारण काफी तनाव महसूस हो रहा था।इसके साथ ही उन्होंने कोरोना संक्रमण लक्षण बतायें की अगर किसी व्यक्ति को सर्दी-खांसी,बुखार, सांस लेने में परेशानी है, तो उसे कोरोना संक्रमण का खतरा हो सकता है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क लगाना चाहिए,सामजिक दूरी का ख्याल रखना चाहिए और सेनेटाइजर का भी प्रयोग करते रहना चाहिए