बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता एम.डी एजाज ने कल्याणपुर प्रखंड के मालीनगर पंचायत वार्ड नंबर 1 के निवासी मोहम्मद जावेद से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की वे मजदूरी का काम करते हैं।कोरोना काल में परिवार चलाना बहुत मुश्किल हो गया था। जिसके कारण बहुत तनाव महसूस होता था। इसके साथ ही जानकारी दी की जब शुरुआत में कोरोना का टीका आया था तो लेने में डर लग रहा था। टीका लेना बेकार लग रहा था। लेकिन थोड़े समय के बाद लगा की टीकाकरण बहुत जरुरी है। जिसके बाद सही समयावधि पर दोनों टीका लगवा लिया है। कोरोना से बचाव के लिए मास्क और सेनेटाइजर का प्रयोग करते रहने और सामजिक दूरी का पालन करते रहना जरुरी है
