समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी मठ की जमीन में नवनिर्मित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, समस्तीपुर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। निर्माण एजेंसी ने विभाग को हस्तगत भी करा दिया है। अब इस अभियंत्रण महाविद्यालय के उद्घाटन का इंतजार किया जा रहा है।