विद्यापतिनगर में बाढ़ आने से गंगा नदी में उफान आई है। लगातार अपने लाल निशान से ऊपर बह रही है। वहीं बढ़ते गंगा के जलस्तर के कारण प्रखंड के वाया नदी उफान पर है और यहां के दस गांव की परेशानी काफी बढ़ गयी है लेकिन, अधिकारियों के द्वारा अभी तक इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीण बताते हैं कि गंगा का जल स्तर बढ़ गया है जिससे वाया नदी भी उफान पर है और लगातार जल स्तर बढ़ रहा है इसलिए पशुओं को अब चिनिगिया तटबंध किनारे सड़क पर बांध कर रखना बेबसी बन गया है।वहीं ग्रामीणों का कहना है कि न रहने को ठिकाना है और न सोने को घर। ऐसी स्थिति में प्रभावित गांव के ग्रामीण सड़क पर बसेरा लेने को विवश हो गए हैं और अपनी पशुओं को सड़क पर बांधकर रख रहे है। साथ ही ग्रामीणों का यह भी कहना है कि पशुपालन विभाग भी पशुओं की सुरक्षा के लिए कोई बेहतर कदम नहीं उठा रहा है जबकि सभी ग्रामीण भी इस जलस्तर से काफी परेशान है।