मोहिउद्दीननगर पीएचसी का बेगूसराय स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा किया गया निरीक्षण। गौरतलब है कि समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीनगर प्रखंड अंतर्गत स्थानीय पीएचसी का बेगूसराय स्वास्थ्य विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीमों ने इमरजेंसी, प्रसव कक्ष व अन्य वार्डों का जायजा लिया। इसके बाद अस्पताल में व्यवस्था से संबंधित अधिकारियों को कई निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो आप काम करते हैं। वह दिखना चाहिए। रोगियों को सुविधाएं भी मिलनी चाहिए। इस मौके पर उपस्थित चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजन कुमार धीरेंद्र कुमार अमित सिन्हा सुमन कुमार गीता कुमारी रिचा कुमारी नीतू कुमारी अलका आदि मौजूद थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
