बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर के विद्यापतिनगर से रतन शंकर मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कटहा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के आदेशानुसार बूस्टर डोज वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 169 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई। विद्यालय के संचालक परिवार, प्रधानाध्यापक, विद्यार्थी व नगरवासियों ने टीका लगवाया। 18 से 59 आयु वालों को निजी अस्पतालों में शुल्क देकर डोज लगवानी पड़ रही थी। लेकिन, अब सरकार के निर्देश बाद से जिन्हें दोनों डोज लगवाए हुए 6 माह बीत चुके इस आयु वर्ग को भी निशुल्क बूस्टर डोज लगाना शुरू हो गया है। सोमवार को प्रखंड में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कटहा विद्यालय पर व्यस्कों को बूस्टर डोज लगाने की व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा जिन लोगों की प्रथम व दूसरी शेष रही, उनका भी टीकाकरण किया गया।बूस्टर डोज पाने वाले लाभार्थियों ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन जरूरी है। इसके अलावा बूस्टर डोज लगाने का सरकार का निर्णय सराहनीय है।केंद्र पर स्टाफ की कमी के चलते भी टीकाकरण कार्य तेजी से नहीं हो सका।