ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा में स्नातक प्रथम खंड एवं द्वितीय खंड में उत्तीर्ण एवं प्रोन्नत वैसे परीक्षार्थियों का स्नातक तृतीय खंड सत्र 2019-22 के परीक्षा प्रपत्र एवं शुल्क ऑनलाइन माध्यम से सामान्य शुल्क के साथ 15 जुलाई से 25 जुलाई तक छात्र-छात्राओं द्वारा भरा जाएगा। वहीं सामान्य विलंब शुल्क के साथ 26 जुलाई से 31 जुलाई तक छात्र छात्रा परीक्षा प्रपत्र भर सकेंगे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. आनंद मोहन मिश्र ने यह जानकारी दी।
