बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर जानकारी दे रहे हैं की कोरोना वैश्विक महामारी ने पूरे देश में कोहराम मचाया था।कोरोना संक्रमण से बचने के लिए हम सबको कोरोना टीका की पहली डोज और फिर इसके बाद दूसरी डोज लेना है। उसके कुछ महीनों के अंतराल पर बूस्टर डोज लेना भी हमारे लिए बहुत जरूरी है।
