बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर जानकारी देते हैं कि ई श्रम कार्ड बनवाने से लाभ है। ई-श्रम कार्ड बनवाने से मजदूरों को 2 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा मिलता है।दुर्घटना के बाद पूर्ण विकलांग होने की स्थिति में 2 लाख व आंशिक विकलांग होने की स्थिति में एक लाख रुपए दिए जाएंगे।ई श्रम कार्ड के माध्यम से सरकार के पास असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का सही डाटाबेस तैयार होगा।