बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर से संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने मोबाइल वाणी के माध्यम से खबर के असर को बताते हुए वृद्ध लोगों से साक्षात्कार किए । जिसमे वृद्ध ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने पेंशन के लिए आवेदन भरकर जमा किया था। लेकिन उसके बाद उन्हें पेंशन का कोई भी लाभ प्राप्त नहीं हो पाया था। तब उन्होंने अपनी समस्या को मोबाइल वाणी पर रिकॉर्ड करवाया। खबर का यह असर हुआ कि संवाददाता राज कुमार ठाकुर और मोबाइल वाणी की मदद से पेंशन को कैसे प्राप्त करें उसकी जानकारी मिली की वृद्धा पेंशन कैसे मिल सकता है। उन्हें मिली जानकारी को इन्होने लागू किया और बैंक जाकर अधिकारी से मिले फार्म को भरा तब जाकर वृद्धा पेंशन का लाभ मिलना शुरू हो गया । इस काम के लिए इन्होंने राज कुमार ठाकुर और साथ ही मोबाइल वाणी के सारे टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद व्यक्त किए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा किअगर इस तरह से मोबाइल वाणी पर लोगो द्वारा सवाल पूछे जाय और जानकारी मिले तो बहुत से लोगो की समस्याओ का समाधान हो जायेगा ।
