खेल खेलना किसे नहीं पसंद, खेल का नाम सुनते ही मन में उत्साह जाग उठता है। ऐसे ही एक खेल कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत खेल खेलाना है। हम जानते है कि कोविड-19 वायरस पूरी दुनिया में बहुत तेजी से फैल रही है। शहर के लोग तो कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए समस्त बचाव क्रियाकलाप के साथ कोविड-19 वैक्सीन ले रहे हैं। लेकिन भारत की ग्रामीण इलाकों में कोविड-19 वायरस बहुत जल्दी फैल गया है तो इसे बचाव के लिए *Innovators In Health (India)* "आहन" के द्वारा प्रतिनियुक्त हरपुर बारहट्टा, किशनपुर युसूफ, रायपुर बुजुर्ग, मणिकपुर और मुसापुर पंचायत के कोऑर्डिनेटर राज कुमार ठाकुर पंचायत के टोला स्वयंसेवकों के साथ गांव-गांव में जाकर खेल खेलने के माध्यम से कोविड-19 वायरस के जोखिम को समझने के लिए मार्गदर्शन और मदद करते है,और उन्हें कोविड-19 से बचाव के लिए वैक्सीन लेने के लिए कहते हैं। खेल खेलने की मदद से वैक्सीन के जोखिम और अच्छाई के बारे में मदद करने की एक अनोखा कदम है। इस जागरूकता अभियान में लोगों को समझाने के प्रति आत्मविश्वास बढ़ा है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
